
फिल्म गुडबाय का मुंबई शेड्यूल हुआ रैपअप, पार्टी के लिए डीजे बने अमिताभ
AajTak
पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. सभी स्टार्स ने जमकर डांस किया. पावेल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- शेड्यूल रैपअप. घर में डीजे अमिताभ बच्चन के साथ कितनी खूबसूरत रात है. तस्वीरों में रश्मिका और पावेल साथ में एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं.
एक्टर अमिताभ बच्चन अपने काम को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. बीते दिनों वो फिल्म गुडबाय की शूटिंग में बिजी थे. अब फिल्म का मुंबई शेड्यूल रैपअप हो गया है. इस फिल्म में अमिताभ के अलावा पावेल गुलाटी और रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में हैं. फिल्म की कास्ट ने मुंबई शेड्यूल रैपअप होने पर पार्टी की. इस सेलिब्रेशन में अमिताभ बच्चन ने डीजे की भूमिका निभाई. पावेल गुलाटी और साहिल मेहता ने इस जश्न की फोटोज शेयर की है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












