फिल्मों में नहीं चला TV की 'कशिश' का जादू, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बदला था धर्म
AajTak
आमना टीवी वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार की जाती हैं. आमना को टीवी सीरियल कहीं तो होगा से पॉपुलैरिटी मिली थी. इस शो में आमना शरीफ ने कशिश बनकर लोगों का दिल जीता था.
मशहूर टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ 16 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. आमना टीवी वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार की जाती हैं. आमना को टीवी सीरियल कहीं तो होगा से पॉपुलैरिटी मिली थी. इस शो में आमना शरीफ ने कशिश बनकर लोगों का दिल जीता था. 2003 में लॉन्च हुए इस शो में आमना शरीफ लीड रोल में थीं. सीरियल में उनकी जोड़ी राजीव खंडेलवाल संग बनी थी. उन दिनों आमना शरीफ के हुस्न का जादू ऐसा चला कि वे रातोंरात स्टार बन गई थीं. आमना कईयों के लिए फैशन आइकन बन गई थीं. शो में आमना के पहने गए आउटफिट या एक्सेसरीज ट्रेंड होने लगते थे. आमना के लुक्स और पहनावे को फैंस कॉपी करते थे.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












