
फिल्मी है क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की लव स्टोरी, शादी के लिए बेले पापड़
AajTak
जहीर और सागरिका की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है. कहा जाता है कि दोनों एक कॉमन फ्रेंड के थ्रू एक पार्टी में मिले थे. इसके बाद से दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी. दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए.
बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता हमेशा से काफी खास रहा है. दोनों में एक ग्लैमर नजर आता है. कई सारे क्रिकेटर्स का दिल बॉलीवुड एक्ट्रेस पर आया है और कई सारी ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने क्रिकेटर्स को अपना जीवनसाथी चुना.
ऐसी ही एक खूबसूरत जोड़ी है जहीर खान और सागरिका घाटगे की. जहीर खान भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल फास्ट बॉलर्स में से एक हैं और सागरिका की बात करें तो वे चक दे इंडिया जैसी फिल्मों में काम कर के सुर्खियों में आई थीं. सागरिका के 36वें जन्मदिन पर बता रहे हैं उनकी और जहीर खान की लव स्टोरी के बारे में.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












