
फिल्मी गाने पर मारा स्टाइल और तलवार से काटा केक... अब पुलिस के सामने कान पकड़कर मांगी माफी, Video
AajTak
गुजरात के नडियाद में एक युवक ने फिल्मी गाने पर डांस करते हुए अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया. इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगने लगा. पुलिस ने पूरे मामले में सख्त कदम उठाने की बात कही है.
गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद शहर में एक युवक ने अपने बर्थडे पर तलवार से केट काटा. जब इस मामले का वीडियो वायरल हो गया तो मामला पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस ने जांच के बाद दो युवकों को हिरासत में ले लिया. इस दौरान आरोपी युवक पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगते नजर आया. युवक ने कहा कि उससे गलती हो गई है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला नडियाद के बिलोदरा जेल के पास सुनसान इलाके का है. यहां विकास अहीर नाम के युवक का जन्मदिन था. इस दौरान उसके साथ उसके कई दोस्त भी मौजूद थे. विकास ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले फिल्मी गाने पर डांस किया. उसके बाद तलवार से केक काटा.
यहां देखें Video
जब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस के सामने आरोपी युवक कान पकड़कर माफी मांगने लगा. पुलिस का कहना है कि तलवार जैसे हथियार का इस तरह इस्तेमाल कानून का उल्लंघन है. पुलिस ने वीडियो में दिख रहे सभी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सख्त कार्रवाई की बात कही है. ऐसी गतिविधियों से दूसरे युवाओं में गलत संदेश जाता है.
यह भी पढ़ें: तलवार से काटा बर्थडे का केक, जश्न के बाद जेल पहुंचा 19 साल का युवक, गिरफ्तार
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर जयदेव सिंह वाघेला ने बताया कि तलवार जैसे हथियारों का सार्वजनिक तौर पर इस्तेमाल करना गंभीर अपराध है और समाज में गलत संदेश देता है. पुलिस ने वीडियो में दिख रहे सभी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की बात कही है. पुलिस का कहना है कि कानून का उल्लंघन कर जश्न मनाया तो सख्त कार्रवाई होगी.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







