
फिलिस्तीन के समर्थन में रैली पर पाकिस्तान में बवाल, जमकर लाठीचार्ज, फायरिंग और आगजनी
AajTak
पाकिस्तान में भी फिलिस्तीन के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया गया था. इस दौरान बवाल हो गया. लोगों ने सड़कों पर आगजनी की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस को आशंका थी कि प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान सरकार के खिलाफ साजिश हो रही थी.
इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग को तीन सप्ताह बीत चुके हैं. इस बीच इजरायल की ओर से दावा किया गया है कि युद्ध अगले चरण में आ गया है. इस युद्ध में गाजा पट्टी के लोग जरूरत की चीजों के लिए भी तरस गए हैं, उनके लिए भारत समेत दुनिया के कई देशों ने मदद सामग्री भेजी है. संयुक्त राष्ट्र में भी दोनों ओर से सीजफायर के लिए प्रस्ताव पारित हो गया है. दुनिया के कई देशों में फिलिस्तीन के समर्थन में रैलियों का आयोजन भी किया जा रहा है.
पाकिस्तान में भी फिलिस्तीन के समर्थन में एक रैली आयोजित की गई थी. इस दौरान बवाल हो गया. लोगों ने सड़कों पर आगजनी की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस को आशंका थी कि प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान सरकार के खिलाफ साजिश हो रही थी. इसलिए लाठियां बरसा दी, लाठियां चली तो पत्थर भी चले और आग भी लगी.
हमास-इजरायल जंग में अबतक 9000 मौतें, नेतन्याहू बोले- ये आजादी की दूसरी लड़ाई, बताए जंग के दो मकसद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की पॉलिटिकल पार्टी जमात-ए-इस्लामी की ओर से इस रैली का आयोजन किया गया था. पार्टी के एक नेता ने कहा कि रैली के शुरू होने से पहले ही पुलिस ने लाउडस्पीकर जब्त करना शुरू कर दिया. उसके बाद हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने लगे, जिसके बाद समर्थकों ने नेशनल हाईवे पर आगजनी की और फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी की.
इससे पहले दिन में पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी के कुछ स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वे "गाजा मार्च" की तैयारी कर रहे थे. पार्टी ने रविवार यानी आज इस्लामाबाद में एक रैली के आयोजन की योजना बनाई थी, जिसे प्रशासन ने रोक दिया था. हालांकि पार्टी नेता ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद रैली का आयोजन किया जाएगा.
'बंधकों को तुरंत छोड़ देंगे लेकिन...', हमास ने इजरायल के सामने रखी ऐसी शर्त

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










