
फिलिस्तीन की राजनीति में बदलाव की संभावना, राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अपने डिप्टी का किया ऐलान
AajTak
फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अपने डिप्टी के रूप में हुसैन अल-शेख के नाम का ऐलान किया है. यह फैसला पीएलओ द्वारा घोषित किया गया. जानकारों का मानना है कि यह कदम फिलिस्तीनी नेतृत्व में स्थिरता लाने की कोशिशों का हिस्सा है, और संभावित रूप से हुसैन ही अब्बास के उत्तराधिकारी भी हो सकते हैं.
फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अपने डिप्टी का ऐलान किया है, जो आने वाले समय में उनके उत्तराधिकारी भी हो सकते हैं. इस डिप्टी पोस्ट के लिए उन्होंने अपने करीबी सहयोगी हुसैन अल-शेख को नामित किया है. इस फैसले का फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (PLO) ने शनिवार को ऐलान किया.
89 वर्षीय महमूद अब्बास 2004 में यासिर अराफात की मृत्यु के बाद PLO और फलीस्तीनी ऑथोरिटी (PA) की बागडोर संभाल रखी है. लंबे समय से उनके पद पर बने रहने को लेकर विरोध होता रहा है. अब्बास फतह पार्टी के नेता हैं, जिसका पीएलओ और पीए पर प्रभुत्व है. 2007 में संसद को भंग करने के बाद से कोई चुनाव नहीं हुआ है, और वह तभी से इस पद पर बने हुए हैं.
यह भी पढ़ें: संभल में दिखे 'फ्री गाजा, फ्री फिलिस्तीन' लिखे पोस्टर, मुस्लिमों से इजरायली सामान न खरीदने की अपील
अब्बास पर संसद स्थापित नहीं करने के लगे थे आरोप
आलोचक अब्बास पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने संसद को फिर स्थापित करने की कोशिशें कम ही किए हैं. अब जबकि संसद नहीं है, और अब्बास की टीम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व के मुद्दे को सुलझाने का भी दबाव था तो उन्होंने डिप्टी पद बनाने जैसे कदम उठाए हैं. इसी मुद्दे को सुलझाने के लिए पीएलओ ने 24 अप्रैल को एक मीटिंग की थी, जिसमें नेतृत्व के मुद्दे पर बात हुई थी.
अरब समिट में हुई थी नेतृत्व बदलाव की बात

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










