
'फिर लाएंगे केजरीवाल...', दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने लॉन्च किया अपना कैम्पेन सॉन्ग- VIDEO
AajTak
अपनी पार्टी के कैम्पेन सॉन्ग लॉन्चिंग इवेंट में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली चुनाव यहां के मतदाताओं के लिए त्योहार की तरह है. पूरे देश को AAP के कैंपेन सॉन्ग का इंतजार था. हम अपने कैम्पेन सॉन्ग को देश के लोगों को समर्पित करते हैं. इस गाने का जश्न मनाएं- इसे अपने जन्मदिन की पार्टियों, अन्य उत्सवों में बजाएं.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना कैम्पेन सॉन्ग लॉन्च किया. 'फिर लाएंगे केजरीवाल' (हम केजरीवाल को फिर से लाएंगे) शीर्षक वाला गीत, दिल्ली के लोगों के लिए पार्टी द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालता है. लॉन्च इवेंट में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे.
अपनी पार्टी के कैम्पेन सॉन्ग लॉन्चिंग इवेंट में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली चुनाव यहां के मतदाताओं के लिए त्योहार की तरह है. पूरे देश को AAP के कैंपेन सॉन्ग का इंतजार था. हम अपने कैम्पेन सॉन्ग को देश के लोगों को समर्पित करते हैं. इस गाने का जश्न मनाएं- इसे अपने जन्मदिन की पार्टियों, अन्य उत्सवों में बजाएं. हमारा एक गाना 2015 में लॉन्च हुआ था, फिर दूसरा 2020 में और अब यह 2025 में लॉन्च हुआ है. इस गाने को हर जगह बजाएं, इस पर डांस करें. इसे व्यापक रूप से प्रचारित करें.'
Phir Layenge Kejriwal 🎺🎶 Our Campaign Song - Out Now ❤️🔥 pic.twitter.com/41fwimC1Qj
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधा. उन्होंने अपने समर्थकों से पूछा- भारत में एक गाली-गलौज पार्टी है, आप बताएंगे वह कौन सी पार्टी है? केजरीवाल ने कहा- 'मुझे यकीन है कि गाली-गलौज पार्टी के नेताओं को भी यह गाना पसंद आएगा, वे अपने दरवाजे बंद करके AAP के कैम्पेन सॉन्ग पर डांस करेंगे.' बता दें कि निर्वाचन आयोग आज दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपना कैम्पेन सॉन्ग लॉन्च किया है.
मौजूदा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है. पिछले साल शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 17 सितंबर, 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और आतिशी ने उनकी जगह ली थी. आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो केजरीवाल ने कहा था कि जब तक जनता AAP को दिल्ली चुनाव में जीताकर उन्हें 'ईमानदारी का प्रमाण पत्र' नहीं देती, वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








