
फिर एक बार लौट रही है अलादीन और यास्मीन की जोड़ी, दिखेगा रोमांस का अलग अंदाज
AajTak
म्यूजिक वीडियो, शूटिंग,आशी सिंह साथ केमिस्ट्री और अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में सिद्धार्थ निगम ने आजतक से की एक्सक्लूसिव बातचीत. सिद्धार्थ ने बताया, ''आशी सिंह के साथ म्यूजिक विडियो कर रहा हूं और फिर एक बार फैन्स को अलादीन और यास्मीन की जोड़ी देखने को मिलेगी. विशाल डडलानी का सॉन्ग है और हम लोग बेहद उत्साहित हैं.''
अलादीन और यास्मीन की जोड़ी दोबारा दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है लेकिन इस बार सीरियल में नहीं बल्कि म्यूजिक वीडियो में. जी हां, अलादीन यानी सिद्धार्थ निगम और यास्मीन यानी आशी सिंह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले हैं. इस म्यूजिक वीडियो का नाम है करीब और यह विशाल डडलानी का गाना है. ये म्यूजिक वीडियो अप्रैल में आएगी. दोबारा साथ आ रहे हैं सिद्धार्थ-आशीMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












