
फिरोजाबाद: ट्रक क्लीनर की हत्या, पत्नी का ड्राइवर के साथ था अफेयर
AajTak
फिरोजाबाद के रामगढ़ इलाके में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी. दरअसल, पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उसने पत्नी के साथ मारपीट की.
यूपी के फिरोजाबाद में दो महीने पहले हुई ट्रक क्लीनर की हत्या मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. ट्रक क्लीनर की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी. मामला रामगढ़ इलाके के भीकमपुर गांव का है. पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्लीनर हंसराज की पत्नी विद्या देवी का अफेयर उसी के दोस्त और ट्रक ड्राइवर गजेंद्र रुस्तम के साथ था. हंसराज रामगढ़ के भीकमपुर का रहने वाला था, जबकि गजेंद्र हाथरस के जरौली कलां का रहने वाला था. दोनों हरियाणा से अरुणाचल प्रदेश माल पहुंचाने काम करते थे.
जब भी दोनों अरुणाचल प्रदेश के लिए जाते तो रास्ते में हंसराज के घर में एक दिन के लिए रुकते. इसी बीच गजेंद्र और विद्या का अफेयर शुरू हो गया. एक दिन हंसराज ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो गुस्से में आकर उसने पत्नी विद्या देवी के साथ मारपीट की.
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मारपीट से गुस्साई विद्या देवी ने गजेंद्र के साथ मिलकर हंसराज की हत्या का प्लान बनाया. 28 मार्च को जब गजेंद्र और हंसराज माल लेकर अरुणाचल प्रदेश के लिए निकले तो रास्ते में बिहार के सासाराम टोल के पास गजेंद्र ने ट्रक रोक लिया. उसने वहां हंसराज को जमकर शराब पिलाई. फिर किसी भारी चीज से हंसराज के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इसके बाद गजेंद्र ने शव को ठिकाने लगा दिया. हंसराज ने बाद में विद्या देवी को फोन करके कहा कि वो अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट फिरोजाबाद में ही दर्ज करवा दे. हत्या के कुछ समय बाद ड्राइवर गजेंद्र विद्या देवी को भी अपने साथ ले गया. गुमशुदगी दर्ज होते ही पुलिस ने विद्या देवी के मोबाइल नंबर से जांच की तो हत्या की सारी परतें खुलती चली गईं. गजेंद्र और विद्या से सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने गुनाह कबूल लिया.
पुलिस ने बाद में ड्राइवर गजेंद्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग हथियार बरामद कर लिया है. साथ ही दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







