
'फाइटर' में Hrithik Roshan संग कास्टिंग से खुश Deepika Padukone, बोलीं 'यही सही समय है'
AajTak
दीपिका ने फिल्म में ऋतिक संग अपनी कास्टिंग पर बात की. उन्होंने कहा- 'मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती थी, कभी कभी ऐसा लगता है जैसे सिर्फ चाहत की बात नहीं है, पर कई और भी बातें होती हैं, सही स्क्रिप्ट, सही डायरेक्टर, आपकी जिंदगी का सही समय.'
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन, पहली बार साथ काम करने वाले हैं. दोनों फिल्म फाइटर में एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. जरा सोचिए, एक तरफ ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक और दूसरी तरफ बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण, दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर कितना धमाल मचाएगी. अपनी इस केमिस्ट्री पर दीपिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपना रिएक्शन दिया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












