
फर्रूखाबाद में गर्भवती हुई 13 साल की लड़की, सरकारी स्कूल के चपरासी ने 5 महीने पहले किया था रेप
AajTak
फर्रूखाबाद के कायमगंज इलाके में 13 साल की एक लड़की गर्भवती हो गई. सरकारी स्कूल के चपरासी ने पांच महीने नाबालिग के साथ रेप किया था. पुलिस ने लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है.
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में 13 साल की लड़की के साथ सरकारी स्कूल के चपरासी ने रेप किया, जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई. पुलिस ने आरोपी परिषदीय स्कूल के चपरासी और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसने घटना के दौरान कथित तौर पर उसकी मदद की थी.
एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत के बारे में बताते हुए कहा, "13 साल की लड़की के परिवार ने आरोपी पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. लड़की रात में शौच के लिए गई थी, तभी गांव के पंकज और अमित ने उसे पकड़ लिया और एक खाली घर में ले गए, जहां अमित ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि पंकज बाहर खड़ा रहा और आस-पास नजर रखे हुए था."
Farrukhabad: जन्माष्टमी की झांकी देखने रात में निकली थीं दो सहेलियां, सुबह पेड़ से लटके मिले दोनों के शव
आरोपी ने लड़की को दी थी धमकी
अधिकारी ने कहा, "आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद लड़की को धमकी दी गई कि अगर उसने शिकायत की तो वे उसे जान से मार देंगे, लेकिन जब लड़की पांच महीने की गर्भवती हो गई तो उसकी मां को मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद मां ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया.''
'कांटे चुभे हैं, शरीर पर चोट है...', फर्रूखाबाद में पेड़ पर लटकी मिलीं दो सहेलियों के पिता ने पुलिस थ्योरी पर उठाए सवाल

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







