
फर्जी प्रोडक्शन कंपनी, एड शूट का लालच...मॉडलों को ठगने वाले कास्टिंग डायरेक्टर की हैरतअंगेज कहानी
AajTak
दिल्ली में बड़ी कंपनियों के एड शूट में काम दिलाने का झांसा देकर स्ट्रगलिंग मॉडलों को ठगने वाले एक कास्टिंग डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वो खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताकर इंस्टाग्राम के जरिए मॉडलों को अपने जाल में फंसाया करता था. अभी तक कम से कम 15 से अधिक मॉडल उसका शिकार बन चुकी हैं.
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे फ्रॉड को गिरफ्तार किया है, जो कास्टिंग डायरेक्टर बनकर स्ट्रगलिंग मॉडलों को धोखा देता और उनसे ठगी करता था. वो इंस्टाग्राम के जरिए अपने शिकार की तलाश करता, जब कोई मॉडल फंस जाती तो उसे नामचीन कंपनियों के एड में काम दिलाने का लालच देता. इसके बाद पोर्टफोलियो शूट के नाम पर उनसे पैसों की मांग करता था. उसके झांसे में फंसी मॉडल जैसे ही पैसे दे देती वो फुर्र हो जाता. एक मॉडल की शिकायत के बाद पुलिस ने दिल्ली के मालवीय नगर के रहने वाले गौरव खन्ना (43) को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक, एक स्ट्रगलिंग मॉडल ने दिल्ली के कीर्तिनगर थाने में तहरीर दी थी कि गौरव खन्ना नामक एक शख्स से वो इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आई थी. उसने बताया था कि उसका खुद का प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम एएनजी प्रोडक्शंस है. वो एक कास्टिंग डायरेक्टर है. कई बड़ी और नामचीन कंपनियों के लिए एड शूट करता है. उसको कुछ नए चेहरों की तलाश है. पीड़िता मॉडल उसके झांसे में आ गई. आरोपी ने उसे एक पोर्टफोलियो ऑफर किया. इसके बदले उसने 20 हजार रुपए का भुगतान करने के लिए उसे राजी कर लिया.
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि गौरव खन्ना के कहने पर उसने 10 हजार रुपए दे दिए. इसके बाद उसने एक बड़ी कंपनी के लिए लहंगा और आभूषण शूट के लिए आगामी चयन का प्रस्ताव दिया. इसके बदले उसने मॉडल से 75 हजार रुपए मांगे थे. पीड़िता ने शुरूआती पैसे देने के बाद एड शूट की तारीखों के बारे में जब दूसरे लोगों से पूछताछ की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. ऐसे किसी भी तरह के एड शूट की कोई योजना नहीं थी. इसके बाद वो एएनजी प्रोडक्शन के ऑफिस के पते पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो चुका था.
यह भी पढ़ें: होटल में बेटे के शव के साथ 18 घंटे तक रही सूचना सेठ, हत्या के बाद लिखा- मेरा बेटा हमेशा मेरे साथ रहेगा!
पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने कहा, "एक स्ट्रगलिंग मॉडल ने कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है कि एक फर्जी कास्टिंग डायरेक्टर फोटोशूट और इवेंट असाइनमेंट दिलाने के बहाने कई लड़कियों को धोखा दे रहा है. उसकी शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की तो आरोपी गौरव खन्ना को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया. इसके बाद पुलिस ने उसको उसके मालवीय नगर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 15 मॉडलों की प्रोफाइल शीट और डिटेल मिले हैं. पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं.
पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी गौरव खन्ना ने बताया कि वो तीन साल तक एक प्रोडक्शन हाउस में काम कर चुका है. वहां उसका वेतन बहुत कम था. ज्यादा पेसे कमाने की लालच में उसने एक मॉडलिंग एजेंसी खोली और महत्वाकांक्षी मॉडलों को काम दिलाने के बहाने धोखा देने लगा. आरोपी अपने पिता के साथ मालवीय नगर में रहता है. उसने इग्नू से बीसीए की पढ़ाई की है. अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है. वो सोशल मीडिया के जरिए अपने शिकार की तलाश करता था. उसने अपना नंबर और प्रोडक्शन हाउस की जानकारी वहां पोस्ट कर रखी है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







