
फर्जी ट्रैवल कंपनी बनाई, ऑफिस खोला... फिर विदेशी टूर का ऑफर देकर कर डाली 50 लाख की ठगी!
AajTak
गुरुग्राम (Gurugram) में एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया गया है, जो विदेश यात्रा के आकर्षक पैकेज देने के नाम पर लोगों से 50 लाख रुपये की ठगी कर चुका था. आरोपी को दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से पकड़ा गया है. पुलिस का कहना है कि यह ठग पहले भी 2019 में गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने फिर से धोखाधड़ी शुरू कर दी.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक शातिर ठग को पकड़ा गया है, जो लोगों को फॉरेन टूर के पैकेज देने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देता था. पुलिस का कहना है कि आरोपी 50 लाख रुपये की ठगी कर चुका था. उसे दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया गया है. उसे पहले भी 2019 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से ठगी करना शुरू कर दिया था.
एजेंसी के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि ठगी का आरोपी सूर्यकांत झा बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है. उसने एक फर्जी ट्रैवल कंपनी बनाकर ऑफिस खोल रखा था. इसी के साथ उसने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और विज्ञापनों के जरिए विदेश यात्रा पैकेजों का प्रचार किया, जिनमें सस्ते और आकर्षक ऑफर देने की बात कही गई थी. उन ऑफर को देखकर कई लोग उसके झांसे में आ गए.
यह भी पढ़ें: कनाडा VISA के नाम पर 2.70 करोड़ रुपये की ठगी! भांजे और बहन की साजिश का शिकार हुआ शख्स
पुलिस का कहना है कि 11 दिसंबर 2024 को उद्यम विहार थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने नवंबर 2024 में एक ट्रैवल कंपनी से थाईलैंड घूमने के लिए पैकेज बुक किया था. उसने कंपनी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन इसके बाद कंपनी ने फोन कॉल और ईमेल का जवाब देना बंद कर दिया.
शिकायत के आधार पर उद्यम विहार थाने में केस दर्ज कर जांच की गई. पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रैक किया और उसे दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी सूर्यकांत झा पहले भी इसी तरह की ठगी के मामले में साल 2019 में पकड़ा गया था, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर से लोगों को ठगना शुरू कर दिया. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के साथ कोई और लोग भी इस ठगी में शामिल थे या नहीं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







