
फर्जी कंपनी, फेक मैसेज और नकली निवेश... CID ने किया ₹1000 करोड़ के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, 2 मास्टरमाइंड गिरफ्तार
AajTak
CID सूत्रों का दावा है कि आरोपी गिरोह कई सोशल मीडिया मैसेंजर प्लेटफॉर्म जैसे Whatsapp, Telegram और Facebook मैसेंजर पर एक्टिव था. वे सोशल मीडिया के आदी लोगों के एक ग्रुप को टारगेट करके उन प्लेटफॉर्म पर ग्रुप बनाते थे और उसके बाद पैसे ठगते थे.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) की अपराधशील जांच विभाग (CID) ने भारत के सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोहों में से एक का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह कथित तौर पर हजारों करोड़ रुपये के कई घोटालों में शामिल है. इसने पिछले 5 साल से उत्तर प्रदेश से दिल्ली और हरियाणा तक अपना साम्राज्य फैलाना शुरू किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से पैसे ठगे.
गिरोह के दो मास्टरमाइंड को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने दिल्ली और हरियाणा से पकड़ा है. मंगलवार को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद दोनों को 12 दिनों की सीआईडी हिरासत में भेज दिया गया है.
सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर ठगी का प्लान
CID सूत्रों का दावा है कि आरोपी गिरोह कई सोशल मीडिया मैसेंजर प्लेटफॉर्म जैसे Whatsapp, Telegram और Facebook मैसेंजर पर एक्टिव था. वे सोशल मीडिया के आदी लोगों के एक ग्रुप को टारगेट करके उन प्लेटफॉर्म पर ग्रुप बनाते थे और उसके बाद पैसे ठगते थे.
CID के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया, "टारगेट किए गए सोशल मीडिया यूजर्स को कई ग्रुप्स में जोड़ा गया और क्रिप्टो में इन्वेस्ट करके कम वक्त में बहुत सारा पैसा कमाने का लालच दिया गया. हर एक यूजर को ठगने के लिए एक बड़ा गिरोह एक साथ काम कर रहा था. सबसे पहले, वे उन लोगों को ग्रुप में जोड़ते थे, जो ज्यादा पैसे कमाने के लिए जांच करने में रुचि रखते थे."
यह भी पढ़ें: आ रही Amazon Sale और मिलेगी भारी छूट, साइबर फ्रॉड भी हुए एक्टिव, ना करें ये गलती

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










