
फरीदाबाद, कानपुर, जम्मू, पुलवामा... दिल्ली ब्लास्ट में अबतक कितने डॉक्टर अरेस्ट हुए हैं?
AajTak
दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट की जांच में मेडिकल जगत से जुड़ी एक चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हुआ है. अब तक कई डॉक्टरों को हिरासत में लिया जा चुका है या उनसे पूछताछ चल रही है. जांच एजेंसियों ने दिल्ली, हरियाणा, यूपी और जम्मू-कश्मीर में छापेमारी कर 250 से अधिक लोगों से पूछताछ की है.
दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मेडिकल फील्ड से जुड़ी एक बड़ी साजिश का खुलासा हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. अब तक इस मामले में कई डॉक्टरों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया जा चुका है और बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा रही है.
अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची हरियाणा पुलिस
फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल मामले की जांच के सिलसिले में हरियाणा पुलिस ने दिल्ली के ओखला स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के हेड क्वार्टर पर छापा मारा. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन और डॉ. उमर से जुड़ी जानकारी और उनके दस्तावेज जुटाने वहां पहुंची. तीनों का किसी न किसी रूप में इस यूनिवर्सिटी से संबंध रहा है.
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने हापुड़ के जीएस मेडिकल कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फारूक को हिरासत में लिया है. वह कॉलेज के प्रसूति विभाग में तैनात थे और करीब एक साल से कैंपस में ही रह रहे थे. डॉ फारूक मूल रूप से जम्मू के निवासी हैं और उन्होंने अपना एमबीबीएस व एमडी हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी से किया था. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि डॉ फारूक का आतंकी संगठन से संपर्क था.
यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर को पकड़ा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












