
फडणवीस के चेहरे पर मुस्कान, एकनाथ शिंदे का चेहरा... क्या कहती हैं मुलाकात की ये तस्वीरें?
AajTak
महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर गुरुवार रात को एक बेहद अहम बैठक हुई. इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन्हीं तस्वीरों में जहां बांकी नेता मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं शिंदे के चेहरे की गंभीरता ने ध्यान खींचा है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद यह तय हो गया था कि महायुति में से ही कोई नेता राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा. लेकिन वास्तव में वह नेता कौन होगा, इसके लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है और तमाम तरह की अटकलें लग रही हैं. नए सीएम पर मंथन के लिए गुरुवार रात (28 नवंबर) गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस, कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे.
इसी मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई है जिसके बाद अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीर में दिख रहा है कि महाराष्ट्र के बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस के चेहरे पर मुस्कान है लेकिन एकनाथ शिंदे के चेहरे पर भावशून्यता है और वह गंभीर दिख रहे हैं.
तीनों नेताओं ने अमित शाह के साथ करीब 3 घंटे तक बैठक हुई. जिसमें मुख्यमंत्री समेत संभावित मंत्रियों को लेकर भी चर्चा हुई. इस बैठक से पहले तीनों नेताओं ने अमित शाह का स्वागत किया जिसकी फोटो सामने आई है, जिससे एक नई चर्चा छिड़ गई है.
यह भी पढ़ें: 'ओवरकॉन्फिडेंस में हार गई कांग्रेस... MVA सहयोगियों को किया दरकिनार,' महाराष्ट्र के नतीजे पर शिवसेना का दावा
पहली फोटो: इस फोटो में देवेंद्र फडणवीस फूलों का गुलदस्ता देकर अमित शाह का स्वागत कर रहे हैं. तो एकनाथ शिंदे बगल में खड़े हैं. इस फोटो में देवेंद्र फडणवीस मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. अब कहा जा रहा है कि उनकी मुस्कान बहुत कुछ कहती है. चर्चा जोरों पर है कि बीजेपी देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगा सकती है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












