
पढ़ें क्या हैं 29 नवंबर 2023 की भारत, अमेरिका समेत दुनिया की बड़ी खबरें
AajTak
29 नवंबर को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका में कोविड-19 वायरस का नया वैरिएंट अब बढ़ने लगा है. पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. वहीं, भारत में मणिपुर के सबसे बड़े उग्रवादी संगठन ने हथियार डाल दिए हैं. 29 नवंबर को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका की 5 बड़ी खबरें...
1. उम्मीद से ज्यादा तेजी से बढ़ी अमेरिकी अर्थव्यवस्था
अमेरिका की अर्थव्यवस्था अनुमान से भी ज्यादा तेजी से बढ़ी है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, तीसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच अमेरिका की जीडीपी 5.2% की सालाना दर से बढ़ी है. जबकि, इस तिमाही में जीडीपी 4.9% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया था.
2. अमेरिका में सुसाइड के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि
अमेरिका में आत्महत्या के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है. सीडीसी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में 29,449 अमेरिकियों ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी. ये 2021 की तुलना में 3 फीसदी ज्यादा है. 2021 में 48,183 लोगों ने सुसाइड की थी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












