
प्लेबॉय का फोटोशूट ठुकरा चुकी हैं ओलंपिक की ये एथलीट
AajTak
टोक्यो ओलंपिक्स 2020 की शुरुआत हो चुकी है और खेलों के इस महाकुंभ में दुनिया भर से कई बेहतरीन एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि जर्मनी की एथलीट एलिसा श्मिड(Alica Schmidt) सिर्फ अपने खेल के बूते ही नहीं बल्कि अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते भी टोक्यो ओलंपिक्स में सुर्खियां बटोर रही हैं.
टोक्यो ओलंपिक्स 2020 की शुरुआत हो चुकी है और खेलों के इस महाकुंभ में दुनिया भर से कई बेहतरीन एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि जर्मनी की एथलीट एलिसा श्मिड(Alica Schmidt) सिर्फ अपने खेल के बूते ही नहीं बल्कि अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते भी टोक्यो ओलंपिक्स में सुर्खियां बटोर रही हैं. एलिसा 22 साल की हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हालांकि एलिसा को अपनी सेक्सी इमेज की खास परवाह नहीं है और वे सिर्फ अपना ध्यान अपने गेम पर लगाना चाहती हैं. ट्रैक एंड फील्ड एथलीट एलिसा प्लेबॉय मैगजीन के न्यूड फोटोशूट ऑफर को भी ठुकरा चुकी हैं. द मिरर वेबसाइट के मुताबिक, वेस्ट जर्मनी में पैदा होने वाली एलिसा को अपना पहला बड़ा ब्रेक साल 2017 में हुए यूरोपियन एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में मिला था. एलिसा अपने प्रदर्शन के चलते 4X400मीटर रिले में जर्मनी को सिल्वर पदक दिलवाने में कामयाब रही थीं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












