
प्रॉपर्टी स्कैम में Saif Ali Khan के साथ हुई थी धोखाधड़ी, डूब गई थी 70% कमाई
AajTak
सैफ अली खान ने कहा- मैं कई सालों पहले स्कैम में फंस चुका हूं. ये प्रॉपर्टी का मैटर था. मुझे कहा गया था कि तीन सालों में ये मुझे मिल जाएगी, जो कि आज तक नहीं मिली है. उस समय तक मैंने जो भी कमाया था उसका 70 फीसदी हिस्सा मैं उस स्कैम में गंवा चुका था.
प्रॉपर्टी की खरीद-फिरोख्त में आम लोगों को चपेट लगना, लाखों का नुकसान होना, ये तो हर किसी ने सुना ही होगा. लेकिन क्या आप यकीन कर सकते हैं कि बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान को भी प्रॉपटी डीलिंग में ठगी का सामना करना पड़ा है. इसका खुलासा खुद सैफ अली खान ने किया है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि मुंबई में हुए एक प्रॉपर्टी स्कैम में वे अपनी 70 फीसदी कमाई गंवा चुके थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












