
प्रेम दिवानी या पाकिस्तानी जासूस... सीमा हैदर का सच जानने के लिए इन सवालों के जवाब तलाशेगी UP ATS
AajTak
नोएडा पुलिस ने लखनऊ हेडक्वार्टर को सिफारिश भेजी थी कि सीमा का सच पता करने के लिए किसी ऐसी एजेंसी को जांच सौंपी जाए, जो सीमा लांघ कर सच्चाई का पता लगा सके. और बस इसीलिए यूपी एटीएस यानी एंटी टेररिस्ट स्क्वायड को सीमा और सचिन की मुहब्बत की जांच का जिम्मा सौंप दिया गया.
Seema Haider - Sachin Love Story: इस कहानी में एक हेड है, एक टेल. इस दास्तान में एक माशूक है, एक जासूस. इस स्टोरी में एक मुहब्बत है और एक साज़िश. कुल मिलाकर देखें तो कहानी बिल्कुल सीधी है. और समझें तो बेहद उलझी हुई. और इस उलझन का नाम है सीमा हैदर या फिर यूं कहें कि सीमा ठाकुर. बेहद उलझी हुई इस उलझन को सुलझाने के लिए नोएडा पुलिस को भारत की सीमा लांघ कर पाकिस्तान, शारजाह होते हुए नेपाल तक को खंगालना जरूरी था.
इश्क या जासूसी?
जाहिर है किसी लोकल पुलिस के लिए ये मुमकिन नहीं था. बस इसीलिए नोएडा पुलिस ने लखनऊ हेडक्वार्टर को एक सिफारिश भेजी. सिफारिश ये कि सीमा का सच पता करने के लिए किसी ऐसी एजेंसी को जांच सौंपी जाए, जो सीमा लांघ कर सच्चाई का पता लगा सके. और बस इसीलिए आतंक और आतंकवादियों की जांच करने वाली यूपी एटीएस यानी एंटी टेररिस्ट स्क्वायड को सीमा और सचिन की मुहब्बत की जांच का जिम्मा सौंप दिया गया. जी हां, सीमा सचमुच मुहब्बत की मारी है या फिर इश्क का नकाब पहने पाकिस्तानी जासूस, इसकी जांच अब यूपी एटीएस करेगी.
क्या है इस प्रेम कहानी का सच?
जांच की जिम्मेदारी मिलने के फौरन बाद यूपी एटीएस की टीम ने सोमवार को पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर, उसके प्रेमी सचिन और सचिन के पिता से लंबी पूछताछ की है. यूपी एटीएस सीमा और सचिन की इस प्रेमी कहानी का सच सामने लाना चाहती है. एटीएस इस मामले के हर पहलू की छानबीन में जुट गई है. एटीएस की टीम इस मामले में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती, लिहाजा जांच का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है.
नोएडा पुलिस की मांग के बाद शासन ने इस मामले की छानबीन यूपी एटीएस के हवाले की है. इस दौरान एटीएस को कुछ खास बातें पता लगानी हैं. मसलन-

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












