
प्रेमी के शादीशुदा होने का पता चलने पर बनाई दूरी, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च
AajTak
सूरत से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शादीशुदा प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी. पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के सूरत से रेप का हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि शादीशुदा युवक ने पहले अपनी प्रेमिका से रेप किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया और जांच शुरू की.
इस घटना के बाद युवती की तबियत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक, एक शादीशुदा युवक ने गांव में रहने वाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया. दोनों के बीच प्यार गहरा होता गया.
कुछ दिन बाद प्रेमिका को पता चला कि उसका प्रेमी निकुंज पटेल पहले से शादीशुदा है. इसके बाद उसने प्रेमी से दूरियां बनानी शुरू कर दीं.
प्रेमिका को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
इससे गुस्साए आरोपी निकुंज ने अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट की. फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी. पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी प्रेमिका के अश्लील फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












