
प्रेमी की बाहों में पत्नी को देखकर भड़का पति
AajTak
पूर्णिया में अवैध संबंध के चलते एक शख्स की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था.
बिहार के पूर्णिया से हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि मृतक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. जिसके बाद पत्नी ने यह कदम उठाया. इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है.
यह मामला पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के चकरपाड़ा गांव का है. मृतक के परिजनों का कहना है कि महिला के गांव के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे. इस बात की जानकारी उसके पति को नहीं थी. एक दिन पति जब काम से अचानक घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया और पोषित कुमार दास की मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद रौटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना प्रभारी जितेंद्र राणा ने बताया कि परिजनों द्वारा मृतक की पत्नी और प्रेमी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है.
पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दोनों की दस साल पहले शादी हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं. लेकिन महिला के गांव के ही अरविंद महलदार के साथ अवैध संबंध हो गए. इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







