
प्रेमिका को लेकर फरार हुआ युवक, दबिश देने गई पुलिस के सामने मां-बहनों ने खा लिया जहर
AajTak
बागपत में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर आत्महत्या करने की कोशिश की. दरअसल, महिला का बेटा गांव की लड़की को लेकर भाग गया था, जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई. युवक की तलाश में पुलिस जब उसके घर पहुंची तो घबराकर युवक की मां ने बेटियों के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया.
यूपी के बागपत जनपद में पुलिस की दबिश से डरकर महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. मां-बेटियों को तुरंत मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है.
मामला थाना छपरौली क्षेत्र के बाछोड़ इलाके का है. बताया जा रहा है कि गांव के युवक का पड़ोस की लड़की के साथ अफेयर था. वह उसे लेकर फरार हो गया, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने में FIR दर्ज करवाई. जब पुलिस युवक के घर दबिश देने पहुंची तो उसकी मां ने घबराकर दोनों बेटियों के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया.
इस घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उन्हें पास के ही सीएचसी में भर्ती कराया गया. लेकिन तीनों की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया. फिलहाल तीनों का इलाज जारी है.
लड़की के पिता ने दी थाने में शिकायत
बागपत के एसपी नीरज कुमार ने बताया 3 मई 2022 को बाछोड़ गांव के एक व्यक्ति ने थाने में आकर युवक के खिलाफ शिकायत दी थी. शिकायत के मुताबिक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया. पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू की और दबिश देने के लिए युवक के घर पहुंची. पुलिस को युवक को तलाश ही रही थी कि इसी बीच युवक की मां ने बेटियों के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया. फिलहाल तीनों का इलाज चल रहा है. साथ ही युवक की भी तलाश की जा रही है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







