
प्रीति जिंटा IPL के ऑक्शन में मौजूद नहीं, फोटो शेयर कर किया टीम का सपोर्ट
AajTak
प्रीति जिंटा हमेशा IPL में मैदान पर भी अपनी टीम को सपोर्ट करती नजर आती हैं. मगर इतने सारे IPL के सीजन्स में कभी भी पंजाब की टीम फाइनल नहीं जीत सकी. कई सारे IPL में तो प्लेऑफ में भी जगह बनाना पंजाब के लिए मुश्किल साबित हुआ.
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अब फिल्मों में पहले से कम नजर आती हैं. मगर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस हमेशा एक्टिव रहती हैं. प्रीति को क्रिकेट से प्यार है और वे पंजाब किंग्स की ओनर हैं. हर बार IPL ऑक्शन के दौरान प्रीति जिंटा इवेंट का हिस्सा रहती हैं. मगर इस बार पारिवारिक कारणों से वे शिरकत नहीं कर पाईं. वे कुछ समय पहले ही जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं और इसलिए वे ऑक्शन में पार्टिसिपेट नहीं कर पाईं. मगर प्रीति पूरी तरह से ऑक्शन पर नजर बनाए हुए हैं और इस वजह से वे बीती रात ठीक तरह से सो भी नहीं पाईं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












