
प्रीति जिंटा से लेकर रणबीर कपूर तक, स्पोर्ट्स टीम के मालिक हैं ये एक्टर्स
AajTak
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही IPL में दो नई टीमों के लिए बिडिंग करते नजर आएंगे. स्पोर्ट्स के प्रति दोनों का प्यार किसी से छिपा नहीं है. इन्हीं के साथ शाहरुख खान का क्रिकेट से नाता रहा है तो जॉन अब्राहम को फुटबॉल से.
बॉलीवुड सितारे केवल एक्टिंग तक ही नहीं, स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखते हैं. फिल्म के प्रमोशन के अलावा यह अपनी स्पोर्ट्स टीम को आगे बढ़ने के लिए कई बार प्रोत्साहित करते भी नजर आए हैं. कई सितारे इंडियन स्पोर्ट्स टीम के मालिक हैं. बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही IPL में दो नई टीमों के लिए बिडिंग करते नजर आएंगे. स्पोर्ट्स के प्रति दोनों का प्यार किसी से छिपा नहीं है. इन्हीं के साथ शाहरुख खान का क्रिकेट से नाता रहा है तो जॉन अब्राहम का फुटबॉल से. इनके अलावा रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, सनी लियोनी और अभिषेक बच्चन की भी स्पोर्ट्स टीम हैं.
ऋतिक रोशन की फुटबॉल टीम, पुणे सिटी एफसी है. साल 2014 में इन्होंने चैरिटी के लिए फुटबॉल खेला था. ऋतिक की टीम ने आजतक अच्छा परफॉर्म नहीं किया है, इसलिए यह चर्चा में भी नहीं रहती है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












