
प्राचीन मिस्र की कब्र में मिला 4,000 साल पुराना हाथ का निशान, सामने आई दिलचस्प जानकारी
AajTak
प्राचीन मिस्र, वहां का रहन-सहन, संस्कृति शोधकर्ताओं के लिए हमेशा से दिलचस्पी का विषय रहा है. ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने प्राचीन मिस्र के एक कब्र से हाथ के निशान ढूंढ निकाले हैं. इससे मिस्र को लेकर नई जानकारी सामने आई है.
ब्रिटेन स्थित कैम्ब्रिज म्यूजियम ने सोमवार को बताया कि ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने 4,000 साल पुरानी मिस्र की एक कलाकृति पर एक दुर्लभ हाथ के निशान की खोज की है. हाथ के प्राचीन निशान संग्रहालय के संरक्षकों को मिस्र के एक सोल हाउस के अंदर मिला है. सोल हाउस मिट्टी से बना घर के आकार का होता है जिसे प्राचीन मिस्र के लोग कब्रों में भोजन, प्रसाद रखने के लिए बनाते थे. ऐसा माना जाता है कि ये सोल हाउस आत्माओं का निवास स्थान थे.
यह नई खोज जिस सोल हाउस में हुई है वो 2055 और 1650 ईसा पूर्व के बीच तैयार की गई हो सकती है. दरअसल, सोल हाउस को नई प्रदर्शनी के लिए तैयार किया जा रहा था जिसके लिए म्यूजियम के संरक्षण कर्मचारी उसकी जांच कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने हाथ के दुर्लभ निशान को देखा.
कैम्ब्रिज स्थित फिट्जविलियम संग्रहालय की वरिष्ठ क्यूरेटर और मिस्र विशेषज्ञ हेलेन स्ट्रडविक ने कहा, 'मैंने पहले कभी प्राचीन मिस्र की किसी वस्तु पर हाथ का पूरा निशान नहीं देखा है.'
माना जा रहा है कि सोल हाउस पर हाथ के निशान उसके बनाने वाले के हैं. मिट्टी को सुखाने और उसे पकाने के दौरान उसके हाथ के निशान सोल हाउस पर बने होंगे.
स्ट्रडविक ने समाचार एजेंसी एएफपी से इस खोज को एक 'रोमांचक खोज' बताते हुए कहा, 'जब आप ऐसा कुछ देखते हैं, तो लगता है कि आप उस व्यक्ति के बहुत करीब हैं जिसने अपनी छाप सोल हाउस पर छोड़ी है. सोल हाउस पर आप उस इंसान की सभी उंगलियां देख सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि उसने कहां हथेली टिकाकर सोल हाउस को उठाया था.'
यह दुर्लभ कलाकृति संग्रहालय की Made in Ancient Egypt में प्रदर्शित की जाएगी, जो 3 अक्टूबर को शुरू होगी. प्रदर्शनी में मिस्र के आभूषण, चीनी मिट्टी की चीजें और मूर्तियां प्रदर्शित की जाएंगी.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









