
प्राइवेट वीडियो लीक हुए तो आते थे सुसाइड के ख्याल, महिला खिलाड़ी ने सुनाई आपबीती
AajTak
सोशल मीडिया ने जहां कई स्तर पर लोगों की जिंदगियों को बदला है वहीं इन प्लेटफॉर्म्स पर काफी ज्यादा ट्रोलिंग देखने को भी मिली है, खासतौर पर सेलेब्स को. इंग्लैंड के क्लब सेल्टिक के लिए खेल चुकीं फुटबॉल स्टार लेक निकोल को भी कुछ ऐसे ही कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ा है.
सोशल मीडिया ने जहां कई स्तर पर लोगों की जिंदगियों को बदला है वहीं इन प्लेटफॉर्म्स पर काफी ज्यादा ट्रोलिंग देखने को भी मिली है, खासतौर पर सेलेब्स को. इंग्लैंड के क्लब सेल्टिक के लिए खेल चुकीं फुटबॉल स्टार लेक निकोल को भी कुछ ऐसे ही कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ा है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) 25 साल की निकोल की कुछ प्राइवेट तस्वीरों और वीडियो को साल 2019 में ऑनलाइन लीक कर दिया गया था. इसके बाद से ही ट्रोल्स इस एथलीट को लगातार निशाना बना रहे हैं. उन्होंने हाल ही में अपने पोस्ट के सहारे बताया है कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के चलते उन्हें कितनी मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ी थीं. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) गौरतलब है कि निकोल के आईक्लाउड से उनकी प्राइवेट तस्वीरों और वीडियो को हैक कर लिया गया था और फिर उन्हें एडल्ट साइट्स पर शेयर कर दिया गया था. निकोल इसके चलते काफी परेशान रहने लगी थीं. सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फॉलोइंग वाली निकोल को पैनिक अटैक्स आने लगे थे. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












