
प्रयागराज में छात्रों की बड़ी कामयाबी, RO-ARO की परीक्षा स्थगित, अब एक शिफ्ट में ही होगा पेपर
AajTak
प्रयागराज में प्रदर्शनकारी छात्रों की बड़ी जीत हुई है. UPPSC ने उनकी मांगें स्वीकार कर ली हैं. लिहाजा PCS और RO/ARO की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. इसके साथ ही अब PCS की परीक्षा एक दिन और एक ही शिफ्ट में होगी.
प्रयागराज में प्रदर्शनकारी छात्रों की बड़ी जीत हुई है. UPPSC ने उनकी मांगें स्वीकार कर ली हैं. अब PCS और RO/ARO की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. इसके साथ ही अब PCS की परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी. प्रयागराज में छात्र सोमवार से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे. स्टूडेंट्स की मांग सीएम योगी ने संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री योगी की पहल पर ही UPPSC ने लिया फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने आयोग को छात्रों के साथ संवाद और समन्वय बनाकर आवश्यक निर्णय लेने को कहा है. पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को अब एक दिन और एक शिफ्ट में कराए जाने का निर्णय लिया गया है. RO-ARO के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा. समिति सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.
क्या था मामला?
बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रीलिम्स 2024 और RO-ARP प्रीलिम्स-2023 परीक्षाओं को दो दिनों में, दो शिफ्ट में आयोजित करने का निर्णय लिया था. प्रतियोगी छात्र यूपी पीसीएस 2024 और आरओ-एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षाओं को पहले की तरह एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में कराए जाने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि 2 दिन परीक्षा कराए जाने पर होने वाले नॉर्मलाइजेशन से उनका नुकसान होगा.'वन डे वन एग्जाम' की मांग पर अड़े छात्र
11 नवंबर को इस फैसले के खिलाफ दिल्ली से लेकर यूपी तक अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारी छात्र 'वन डे वन एग्जाम' की मांग पर अड़े हुए थे. छात्र यूपीपीएससी की परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन सिस्टम खत्म करने की मांग कर रहे थे. उनका तर्क ये है कि लोक सेवा आयोग के नॉर्मलाइजेशन सिस्टम का तरीका निष्पक्ष नहीं है.
प्रदर्शनकारी छात्र बोले- हमारी मांगें पूरी हुईं
इस ऐलान के बाद प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि हमारी मांगें पूरी हो गई हैं. आरओ-एआरओ के लिए समिति बनाने का फैसला लिया गया है. हालांकि अभी परीक्षा की तारीख नहीं बताई है. उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद हम अपना प्रदर्शन खत्म कर देंगे. पुलिस ने हिरासत में लिए थे छात्र गुरुवार की सुबह प्रदर्शन कर रहे कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस ने जबरन उठा लिया था, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. एक छात्रा ने कहा था कि पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की है. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि सिविल ड्रेस में आए पुलिसकर्मी प्रदर्शन करने वाले कुछ छात्रों को जबरन घसीटते हुए ले गए हैं. इससे पहले बुधवार शाम को भी पुलिस ने 11 छात्रों को हिरासत में लिया था. वे सभी कोचिंग की लाइब्रेरी को जबरन बंद करा रहे थे.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







