
प्रयागराज: जीत के जश्न के दौरान BJP कार्यकर्ता की मौत, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
AajTak
प्रयागराज के बहरिया में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ता सतीश चौहान की संदिग्ध मौत के मामले में थाना प्रभारी बहरिया रवि प्रकाश, एसआई संजय यादव समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ता सतीश चौहान की संदिग्ध मौत के मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. आरोप है कि बहरिया के नेवादा गांव में बीजेपी की जीत के जश्न के दौरान पथराव में घायल सतीश चौहान की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा था.
इस पर एसएसपी अजय कुमार ने बहरिया थाना प्रभारी, एक एसआई व दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. इसके साथ ही मामले में दारोगा समेत 10 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि मुबारकपुर गांव में शनिवार शाम को भाजपा कार्यकर्ता जीत के जश्न में डीजे पर डांस कर रहे थे.
इस दौरान इस दौरान एक पक्ष ने पथराव कर दिया, जिसमें 18 वर्षीय सतीश चौहान घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. मामले में थाना प्रभारी बहरिया रवि प्रकाश, एसआई संजय यादव, कांस्टेबल विकास उपाध्याय और कांस्टेबल दीनदयाल दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच शुरू हो गई है.
क्या है पूरा मामला
प्रयागराज जिले के बहरिया के नेवादा गांव में बीजेपी की जीत पर जश्न का आयोजन किया जा रहा था. इस दौरान निकाले गए जुलूस में पर पथराव और लाठी डंडे से पिटाई की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. आरोप है कि पिटाई के दौरान ही गणेश चौहान की मौत हो गई थी. हालांकि पिता ने अपने बेटे के एक्सीडेंट की तहरीर दी थी.
इसके बाद मृतक के साथियों ने अलग तहरीर दी और घटना के विरोध में बहरिया थाने पर प्रदर्शन करते हुए थाना बहरिया के थानाध्यक्ष रवि प्रकाश और दारोगा संजय यादव पर भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार पासी और प्रवीण कुमार पाल को पीटने का आरोप लगाया. साथ ही एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








