
प्रभास ने बढ़ाई फीस, कबीर सिंह के डायरेक्टर की फिल्म के लिए मांगे 150 करोड़!
AajTak
41 साल के प्रभास ने फिल्म कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के लिए 150 करोड़ चार्ज किए हैं. सूत्र बताते हैं कि प्रभास ने जो भी प्रोजेक्ट साइन किए हैं इनके लिए वे 100 करोड़ मांग रहे हैं. लेकिन संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के लिए एक्टर ने 150 करोड़ मांगे.
एक्टर प्रभास को बाहुबली के बाद जबरदस्त फेम मिला है. भारत ही नहीं विदेश में भी प्रभास की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. प्रभास को पैन इंडिया स्टार कहा जाता है. बाहुबली स्टार प्रभास की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. मेकर्स के बीच उनकी जबरदस्त डिमांड बनी हुई है. इस बीच खबरें हैं कि प्रभास ने अपनी फीस को बढ़ाकर 150 करोड़ कर दिया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












