
प्रभास ने करीना कपूर के घर भेजी बिरयानी, बोलीं- 'बाहुबली का खाना जरूर बेस्ट होगा'
AajTak
करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खाने की फोटो शेयर कर लिखा- 'चलो खाते हैं...जब बाहुबली आपको बिरयानी भेजे तो यह जरूर बेस्ट होगा. थैंक्यू @actorprabhas...इस खाने के लिए'. उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म का नाम #Adipurush भी टैग किया हुआ है.
साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष का ऐलान हो चुका है. इस फिल्म पर काम शुरू होने से पहले लगता है प्रभास, सैफ की फैमिली के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनाने में लग गए हैं. दरअसल, प्रभास ने करीना कपूर के घर बिरयानी भिजवाई है, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












