
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, जानें संबोधन की 5 बड़ी बातें
AajTak
कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपके मोबाइल में हमारे कामों की सभी जानकारी होनी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्य कर्नाटक के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के जरिए संबोधित किया. पार्टी वर्कर्स को जीत का मंत्र देते हुए एक तरफ पीएम ने उन्हें बूथ लेवल पर काम करने की टेक्निक बताई तो वहीं यह भी बताया कि किस तरह लोगों के दिलों तक पहुंचना है. संबोधन के दौरान पीएम मोदी से कर्नाटक के एक बीजेपी कार्यकर्ता विरुप कक्षपा ने पूछा,'मैं अपना बूथ जीतकर अपनी पार्टी की जीत को और मजबूत करना चाहता हूं. कुछ बूथ हमेशा से दूसरी पार्टियों के किले रहे हैं, ऐसे में अगले 10 दिन में क्या करें कि इस बार हमारी पार्टी ये बूथ जीत सके?'
1. दस-दस कार्यकर्ताओं की जोड़ी बनाइए
पीएम मोदी ने बूथ लेवल पर काम करने का सही तरीका बताते हुए कहा,'बूथ जीतना है तो सबसे पहले एक काम कीजिए. आपके जैसे ही कर्मठ और विश्वास से भरे 10 महिला और 10 पुरुष कार्यकर्ताओं की एक जोड़ी बनाइए. कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपके मोबाइल में इस बात की सारी जानकारी होनी चाहिए कि भाजपा की केंद्र सरकार और भाजपा की राज्य सरकार लोगों के विकास के लिए क्या काम कर रही है. ये सारी बातें आपके दिलों-दिमाग में भी होनी चाहिए. लोगों को घर के बाहर ही पंफ्लेट देकर मत निकलिए. बल्कि उनके घर जाकर उनसे बात कीजिए. इसके अलावा उन्हें हमारी पार्टी के अच्छे कामों के बारे में भी बताइए.'
2. परिवारों के दिलों को जीतना होगा
उन्होंने आगे कहा,'बूथ जीतने की शुरुआत तब होती है, जब कार्यकर्ता बूथ से जुड़े सारे परिवारों के दिलों को जीत लेता है. लोगों से कई स्तर पर चर्चा कर सकते हैं. दुनिया के कई हिस्सों में अर्थव्यवस्था की हालत खराब है, लेकिन हमने कई स्तरों पर अर्थव्यवस्था को मजबूती से संभाल रखा है. दुनिया के कई देश कोरोना से लड़ाई में पस्त हो गए, लेकिन भारत ने सफलता पूर्वक कोरोना से लड़ाई लड़ी है. आज देश गरीबी के खिलाफ लड़ रहा है, इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश कर रहा है. किसानों को लाखों करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि भेजकर उन्हें ब्याजखोरों से बचा रहा है.'
3. सरकार के अच्छे कामों को गिनाएं

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










