
प्रदूषण की इमरजेंसी! नजफगढ़ 500, आनंद विहार 495... दोपहर में दिल्ली के किस इलाके में कितना है AQI?
AajTak
दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है. वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में ग्रैप 4 लागू हो चुका है, जिसमें कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं. आइए जानते हैं कि दोपहर 12 बजे तक दिल्ली के किन इलाकों में AQI कितना पहुंच चुका है.
दिल्ली इस समय गैस के चैंबर में तब्दील हो चुकी है. देश की राजधानी की हवा इतनी जहरीली हो गई है कि इसमें सांस लेने का मतलब है एक दिन में भारी मात्रा में सिगरेट पीना. वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में ग्रैप 4 लागू हो चुका है, जिसमें कई तरह की पाबंदिया लगाई गई हैं. GRAP-4 लागू होने के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के अलावा सभी छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस बंद कर दी गई हैं और अगले आदेश तक ऑनलाइन मोड में क्लासेस चलेंगी. वहीं निर्माण कार्य, डीजल जेनरेटर जैसी कई चीजों पर रोक लगा दी गई है.
जानें दोपहर 12 बजे किस इलाके में है कितना AQI
इस समय दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 490 तक पहुंच चुका है. आइए जानते हैं कि दोपहर 12 बजे तक दिल्ली के प्रमुख इलाकों में AQI कितना पहुंच चुका है.
क्यों हर साल ठंड में बढ़ता है दिल्ली में प्रदूषण?
दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या एक गंभीर चुनौती बन गई है. हर साल सर्दियों के मौसम में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर खतरनाक तक पहुंच जाता है. इसके महत्वपूर्ण कारणों में से एक है "तापमान उलटना" या टेंपरेचर इनवर्जन, जिसके कारण प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाती है. आमतौर पर ऊंचाई के साथ जैसे-जैसे हम ऊपर जाते हैं, हवा ठंडी होती जाती है. लेकिन सर्दियों में इसका उलटा हो जाता है. जमीन के पास की हवा ठंडी होती है जबकि उसके ऊपर की लेयर गर्म हो जाती है. इस स्थिति में, गर्म हवा की लेयर हमारे ऊपर बोतल के ढक्कन की तरह काम करती है, जो निचली ठंडी हवा को ऊपर उठने नहीं देती.
पॉल्यूशन छंट क्यों नहीं रहा... किसने कर रखा है दिल्ली का डिब्बा बंद? खतरनाक स्तर पर AQI

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












