
प्रदीप गवांडे कौन हैं? IAS टीना डाबी से आज होने जा रही शादी
AajTak
IAS टीना डाबी अपने से 13 साल बड़े IAS प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही हैं. प्रदीप की कास्ट से लेकर उनके डिंपल तक पर टीना खुलकर अपनी बात रख चुकी है.
साल 2015 की UPSC टॉपर टीना डाबी आज IAS प्रदीप गवांडे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक पांच सितारा होटल में यह हाई प्रोफाइल शादी होनी है. टीना, 13 साल बड़े अफसर को अपना हमसफर बनाने जा रही हैं. ऐसे में आइए IAS प्रदीप गवांडे की कुछ खास बातें जानते हैं.
प्रदीप मूल रुप से महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहनेवाले हैं. उनका जन्म 9 दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था. वह एक सामान्य परिवार से आते हैं. शुरुआती पढ़ाई के बाद प्रदीप ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज औरंगाबाद से MBBS किया. फिर दिल्ली के कई टॉप हॉस्पिटल्स में काम किया. बाद में उन्होंने IAS बनने की ठानी.
प्रदीप ने दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी की. साल 2013 में उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में सफलता मिल गई. उनका ऑल इंडिया रैंक- 478 था. इसका मतलब इस प्रोफेशन में वह टीना से सिर्फ 3 साल ही सीनियर हैं. प्रदीप को भी टीना की तरह ही राजस्थान कैडर मिला था. जिसके बाद वह राज्य में कई अहम पदों पर काबिज रहे.
प्रदीप, चूरू कलेक्टर के पद पर रह चुके हैं. फिर उन्हें राजस्थान स्किल डेवलपमेंट (Rajasthan Skill and Livelihoods Development Corporation) का एमडी बना दिया गया. बाद में वह पुरातत्व और संग्रालय विभाग (जयपुर) के डायरेक्टर बनाए गए. शादी के लगभग एक हफ्ते पहले ही प्रदीप को नई जिम्मेदारी मिली है. अब उनकी पोस्टिंग संयुक्त शासन सचिव, उच्च शिक्षा विभाग (जयपुर) में हो गई है. वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार के वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पर काबिज हैं.
'प्रदीप की तरह मेरी मां की फैमिली भी मराठी'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












