
प्रतिज्ञा 2: टीना फिलिप ने किया भूमिका गुरुंग को रिप्लेस, मेड से ले रहीं भाषा की ट्रेनिंग
AajTak
प्रतिज्ञा 2 में मीरा का किरदार बहुत अहम है. मीरा की शादी प्रतिज्ञा के पति कृष्णा से हुई है. अप्रैल में मीरा के किरदार की एंट्री हुई थी जिसे भूमिका गुरुंग ने निभाया था.
स्टार भारत के सीरियल मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2 में मीरा का किरदार निभाने वाली भूमिक गुरुंग ने तबीयत खराब होने के चलते शो को अलविदा कह दिया है. अब उनकी जगह मीरा के किरदार में नजर आएंगी टीना फिलिप, जो इससे पहले दंगल के सीरियल 'ए मेरे हमसफर' में नजर आई थीं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












