
प्रचंड के प्रधानमंत्री बनते ही नेपाल से करीबी बढ़ाने लगा चीन, काठमांडू पहुंची विशेषज्ञों की टीम
AajTak
नेपाल में पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो गया है. प्रचंड के पीएम बनते ही चीन ने हिमालयी देश के साथ करीबी बढ़ाना शुरू कर दी है. मंगलवार को नेपाल-चीन-क्रॉस-बॉर्डर रेलवे लाइन की स्टडी के लिए विशेषज्ञों की एक टीम काठमांडू पहुंची.
नेपाल में पुष्प कमल दहल प्रचंड के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही चीन ने नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी है. प्रचंड के नेतृत्व में नई सरकार बनते ही मंगलवार को नेपाल-चीन-क्रॉस-बॉर्डर रेलवे लाइन की स्टडी के लिए विशेषज्ञों की एक टीम काठमांडू पहुंची. चीन के करीबी माने जाने प्रचंड ने सोमवार को तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली.
चीनी दूतावास ने ट्विटर पर कहा कि चीन-नेपाल क्रॉस-बॉर्डर रेलवे के व्यवहारिक स्टडी और सर्वे के लिए विशेषज्ञ टीम मंगलवार को काठमांडू पहुंची और चीन के मिशन प्रमुख वांग शिन ने उनका स्वागत किया. काठमांडू में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि यह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण परियोजना है और चीन से जुड़े नेपाल को बदलने के लिए एक ठोस कदम है.
अमेरिका से ली 500 मिलियन डॉलर की मदद
बीते फरवरी में नेपाली संसद ने घरेलू राजनीतिक और चीन की आपत्तियों के बावजूद 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी सरकारी सहायता कार्यक्रम- मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (MCC) को मंजूरी दी थी. नेपाल में अपना प्रभाव बनाने के लिए चीन ने अमेरिका से कहा था कि वाशिंगटन को जबरदस्ती कूटनीति के माध्यम से अन्य देशों की संप्रुभता को कमजोर नहीं करना चाहिए.
नेपाल में चीन अपनी महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत ट्रांस-हिमालयी कनेक्टिविटी परियोजनाओं समेत कई बुनियादी ढांचे के उपक्रमों के माध्यम से अपने कदम बढ़ा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







