
'प्रगति मैदान पर करेंगे कब्जा, लगाएंगे खालिस्तानी झंडा', फोन पर आया धमकी भरा ऑडियो
AajTak
खालिस्तानी समर्थक द्वारा प्रगति मैदान में भारत का झंडा उतारकर खालिस्तानी झंडा लगाने की धमकी दी गई है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह अमित शाह बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया. इस संबंध में दिल्ली पुलिस के IGI एयरपोर्ट थाने में IPC की धारा 153, 153-A और 505 के तहत FIR दर्ज कराई गई है.
खालिस्तानी समर्थक द्वारा दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत का झंडा उतारकर खालिस्तानी झंडा लगाने की धमकी दी गई है. इसमें कहा गया कि वे लोग (खालिस्तानी समर्थक) प्रगति मैदान को टेकओवर कर लेंगे और भारत के झंडे को नीचे गिरा देंगे. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह अमित शाह बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया. धमकी भरा ऑडियो एक यात्री के पास भेजा गया है.
प्रगति मैदान में सितंबर में होना है G-20 का बड़ा आयोजन
सूत्रों का कहना है कि ऑडियो में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के बारे में बात की गई. इस संबंध में दिल्ली पुलिस के IGI एयरपोर्ट थाने में IPC की धारा 153, 153-A और 505 के तहत FIR दर्ज कराई गई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि सितंबर में प्रगति मैदान में G-20 का बड़ा आयोजन होना है. इसको लेकर तैयारियां भी चल रही हैं.
अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मिला था खालिस्तानी झंडा
इसी महीने चार तारीख को हरियाणा के अंबाला जिले में अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बने एक पुल पर खालिस्तानी झंडा मिला था. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया था कि अंबाला शहर के पास शंभू टोल प्लाजा के पास बने पुल पर खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लिखे देखे गए. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.
उपद्रवियों ने भारतीय उच्चायोग पर लगा दिया था खालिस्तानी झंडा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












