
'प्यार के तीन रंग, खून के छींटों के संग', हसीन दिलरुबा टीजर रिलीज
AajTak
तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म हसीन दिलरुबा का टीजर सोशल मीडिया पर लॉन्च हो गया है. विक्रांत ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर के साथ ही टीजर भी शेयर कर दिया है.
तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म हसीन दिलरुबा का टीजर लॉन्च हो गया है. टीजर लॉन्च करते ही विक्रांत ने सोशल मीडिया पर एक बेहतरीन कैप्शन के साथ इसे पोस्ट किया है. बता दें फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. विक्रांत टीजर शेयर करते हुए लिखते हैं, 'प्यार के तीन रंग..खून के छीटों के संग..हसीन दिलरुबा... द अल्टीमेटकॉन्सपेरिसी' फिल्म के टीजर में विक्रांत एक पजेसिव पति के रूप में नजर आते हैं. तापसी, हर्ष और विक्रांत के इस लव ट्रांयगल को प्यार के अलग-अलग शेड्स में दिखाने की कोशिश की गई है. टीजर में प्यार के तीन शेड्स जुनून, लस्ट और धोखा को बखूबी दिखाया गया है. विक्रांत के पोस्ट करते ही कई स्टार्स समेत फैंस के भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












