
पोर्नोग्राफी केस: शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में बहन शमिता, बोलीं- हर हालात में तुम्हारे साथ
AajTak
सोशल मीडिया पर शिल्पा ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर मुंबई पुलिस और कानून व्यवस्था पर अपना भरोसा जताया था. शिल्पा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनकी बहन शमिता शेट्टी ने उन्हें सपोर्ट किया है.
पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. राज कुंद्रा की वजह से उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर शिल्पा पर भी लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. राज की गिरफ्तारी के कई दिनों बाद सोमवार को शिल्पा शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ते बयान जारी किया था. सोशल मीडिया पर शिल्पा ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर मुंबई पुलिस और कानून व्यवस्था पर अपना भरोसा जताया था. शिल्पा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनकी बहन शमिता शेट्टी ने उन्हें सपोर्ट किया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












