
पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, क्या एशिया या अफ्रीका से हो सकता है अगला वेटिकन लीडर?
AajTak
पोप फ्रांसिस की नाजुक सेहत के बीच चर्चाएं चल रही हैं कि रोमन कैथोलिक चर्च का अगला लीडर कौन हो सकता है. वेटिकन सिटी में अब तक एशियाई या अफ्रीकी मूल के पोप नहीं पहुंचे, जबकि दोनों ही कॉन्टिनेंट्स में ग्लोबल कैथोलिक आबादी का 31 फीसदी हिस्सा बसा हुआ है, वो भी तब जबकि चीन के कैथोलिक्स इसमें शामिल नहीं.
पोप फ्रांसिस लंबे समय से व्हीलचेयर पर काम कर रहे थे. हाल में वे वेटिकन सिटी से लगभग तीस हजार किलोमीटर की यात्रा पर गए थे. तभी से बात होने लगी कि क्या इस उम्र में पोप इतनी सारी जिम्मेदारियों के लिए फिट रह सकेंगे. अब वे लगभग 10 दिनों से अस्पताल में हैं. इस बीच नए पोप के चेहरे और देश पर कयास लगने लगे. क्या इस बार एशिया या अफ्रीका से भी कोई वेटिकन पहुंच सकता है?
पोप फ्रांसिस से साथ टूटी परंपरा वर्तमान पोप पहले साउथ अमेरिकन पोप होने के साथ ही जेसुइट समुदाय से जुड़े पहले वेटिकन लीडर हैं. अर्जेंटिना में जन्मे पोप को बाकियों से अलग काफी उदारवादी माना जाता है. उन्होंने कैथोलिक चर्च की सोच से अलग समलैंगिक लोगों का सपोर्ट किया था. वे चर्चों में होने वाले बाल यौन शोषण के खिलाफ भी लगातार बोलते रहे.
पोप की मौत हो जाए तब क्या होता है अस्पताल में डॉक्टरों का कहना ही काफी नहीं, पोप की मृत्यु के बाद वेटिकन में कई नियम पालने होते हैं. जैसे, चर्च का कोषाध्यक्ष (कैमरलेंगो) पोप के बपतिस्मा नाम को लगातार तीन बार रुक-रुककर पुकारेगा. अगर कोई प्रतिक्रिया न आए तो पोप को आधिकारिक तौर पर मृत मान लिया जाता है. इसके बाद पोप का अपार्टमेंट सील कर दिया जाता है और शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाता है.
इस तरह होता है नए पोप का चुनाव कैमरलेंगो एक बैठक बुलाते हैं, जिसमें 80 साल से कम उम्र के सभी कार्डिनल्स जमा होते हैं. ये सारी प्रोसेस काफी खुफिया तरीके से की जाती है और वोट करने वाले कार्डिनल्स से सीक्रेसी की शपथ भी दिलवाई जाती है. उनका बाहरी दुनिया से संपर्क खत्म कर दिया जाता है ताकि इलेक्शन में कोई दखल न रहे. कार्डिनल्स वोट करते हैं और दो-तिहाई बहुमत पाने वाले को पोप का दर्जा मिल जाता है. कार्डिनल चैपल यानी वो इमारत जहां मतदान चल रहा हो, वोटिंग के दौरान वहां से काला धुआं निकलता रहता है, जो चुनाव के बाद सफेद धुएं में बदल जाता है. यही आधिकारिक एलान है कि नए पोप का चयन हो चुका.
क्या नॉन-वाइट पोप भी हो सकते हैं

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










