
पॉप सिंगर Maeta को म्यूजिक वीडियो शूट करते हुए सांप ने काटा, वीडियो हो रहा वायरल
AajTak
21 साल की Maeta को वीडियो में एक कारपेट पर लेटे हुए देखा जा सकता है. उनके आसपास कुछ सांप हैं. एक सांप उनके चेहरे के पास भी है, जो अचानक से उन्हें डस लेता है. Maeta सांप को खुद से अलग करती हैं और दर्द में दूसरी तरफ रोल हो जाती हैं. ऑफ कैमरा एक व्यक्ति कहता है- 'ओह सांप ने उसे ऐसे काटा.'
लगता है इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर सांपों का साया चल रहा है. सुपरस्टार सलमान खान को रविवार को एक सांप ने काट लिया था. अब एक पॉप सिंगर का वीडियो वायरल हो रहा है. पॉप सिंगर का नाम Maeta है, जो हॉलीवुड में काम कर ती है. Maeta को म्यूजिक वीडियो शूट करते समय एक सांप ने काटा था, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












