
पैसों की बारिश के नाम पर 12 करोड़ की ठगी करने पहुंचा था गैंग, हुआ कुछ ऐसा कि सरगना की चली गई जान
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां पैसों की बारिश कराने का झांसा देकर 12 करोड़ की ठगी की साजिश रच रहे गैंग का भंडाफोड़ हुआ. गांव के लोगों को पता चला तो गिरोह को गोवंश चोर समझकर खदेड़ दिया. भागते समय आरोपियों की गाड़ी खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई, इससे गैंग के सरगना की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
अकोला जिले के सावरखेड़ गांव के पास पैसों की बारिश कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है. जब इस गैंग के बारे में पता चला तो गांववालों ने आधी रात को इस गिरोह को गोवंश चोर समझकर खदेड़ दिया. इस दौरान गिरोह की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इसके बाद गाड़ी छोड़कर भागते समय मुख्य सरगना पत्थर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. गांववालों ने गाड़ी को आग लगा दी, जिससे गाड़ी जलकर खाक हो गई.
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सावरखेड़ गांव में पैसों की बारिश कराने का झांसा देकर 12 करोड़ की ठगी करने की तैयारी में था. इस दौरान ग्रामीणों ने इन लोगों को देख गोवंश चोर समझा और उनका पीछा करने लगे. आरोपी घबराकर भागने लगे, इस दौरान उनकी गाड़ी खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई. गाड़ी में तीन से चार लोग सवार थे, जिनमें एक डॉक्टर, एक महिला और अन्य लोग शामिल थे.
यह भी पढ़ें: तंत्र विद्या, नोटों की बारिश और बेहोश युवतियां... हैरान कर देगी फरेबी तांत्रिक की ये सनसनीखेज कहानी
इस मामले में पुलिस ने अब तक दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है, जबकि महिला, डॉक्टर और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. पातुर पुलिस स्टेशन के थानेदार हनुमंत दोपेवाड़ ने बताया कि प्रारंभ में यह घटना गोवंश चोरी का मामला लग रही थी, लेकिन जांच के दौरान खुलासा हुआ कि यह गैंग पैसों की बारिश का झांसा देकर ठगी करने के लिए आया था.
गाड़ी में मौजूद शेख वसीमुद्दीन ने बयान में कहा कि यह गिरोह ठगी करने के लिए सावरखेड़ा गांव पहुंचा था. गाड़ी में सवार अन्य लोग भी गिरोह के सदस्य थे. घटना के बाद फरार लोगों की पहचान के लिए पुलिस की जांच तेज हो गई है. गांववालों का आरोप है कि पातुर पुलिस इस मामले में कुछ तथ्य छिपा रही है. ठगी के मामले में करोड़ों रुपयों के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा. पातुर पुलिस स्टेशन के थानेदार हनुमंत दोपेवाड़ ने कहा कि हमने इस घटना में एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है. जांच में ठगी के मामले के सुराग मिले हैं. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








