
पैसों की तंगी और इलाज का खर्च...केबल से घोंटा अस्पताल में पड़ी पत्नी की गला और कूद गया बिल्डिंग से
AajTak
केरल के तिरुवनंतपुरम में 73 साल के शख्स ने इलाज के खर्च को लेकर अस्पताल में अपनी बीमार पत्नी का केबल वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने हत्या और अप्राकृतिक मौत के दो मामले दर्ज किए हैं. दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए.
केरल के तिरुवनन्तपुरम में एक हत्या और आत्महत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है.पुलिस ने बताया कि यहां गुरुवार को एक 73 वर्षीय व्यक्ति ने एक निजी अस्पताल में अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद उसी इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस के अनुसार, कराकुलम निवासी 63 साल की जयति को किडनी संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका डायलिसिस हुआ था. इस दौरान उनके पति, भासुरन अचारी, अस्पताल में अटेंडेंट के रूप में मौजूद थे.
एफआईआर के अनुसार, अस्पताल के कमरा नंबर 218 में रात 1 बजे से सुबह 4.30 बजे के बीच भासुरन ने जयति की कथित तौर पर केबल वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी. यह भी कहा गया है कि हत्या कथित तौर पर इलाज के खर्च से जुड़े वित्तीय मुद्दों के कारण की गई थी.
तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज पुलिस ने कहा कि सुबह करीब 4.30 बजे जयति की देखभाल करने गई नर्सों ने उन्हें मृत पाया. कुछ ही देर बाद, भासुरन ने कथित तौर पर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.
हालांकि,उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जयति की मौत के सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. भसुरन की मौत के मामले में अप्राकृतिक मौत का एक और मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि दंपति के दो बच्चे हैं. पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








