
'पैसे तो कुत्ते भी कमाते हैं, तुम तो इंसानियत दिखाओ...' DC ने डॉक्टर को लगाई फटकार
AajTak
स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग चल रही थी. इस दौरान किसी बात को लेकर साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव ने राजमहल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक उदय मुर्मू को फटकार लगा दी और कहा कि 'पैसे तो कुत्ते भी कमाते हैं, डॉक्टर हो... कम से कम तुम तो इंसानियत दिखाओ.'
झारखंड में साहिबगंज जिले के उपायुक्त (DC) ने एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को भरी सभा में बेइज्जत कर दिया. उन्होंने कहा कि 'पैसे तो कुत्ते भी कमाते हैं. डॉक्टर हो कम से कम तुम तो इंसानियत दिखाओ.' इस घटनाक्रम के बाद हंगामा हो गया और नाराज डॉक्टर्स ने कार्य से बहिष्कार कर दिया. यहां दो दिन से ओपीडी बंद चल रही है. इस संबंध में DC का कहना है कि कर्तव्यहीनता पर उन्होंने डांट-फटकार लगाई है.
घटना 4 जुलाई की है. स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग चल रही थी. इस दौरान किसी बात को लेकर साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव ने राजमहल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक उदय मुर्मू को फटकार लगा दी और कहा कि 'पैसे तो कुत्ते भी कमाते हैं, डॉक्टर हो... कम से कम तुम तो इंसानियत दिखाओ.' डीसी के शब्दों को लेकर साहिबगंज में बवाल मच गया है. सभी सरकारी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं. उनका कहना है कि साहिबगंज के डीसी ने उनकी तुलना कुत्ते से की है, जिससे चिकित्सा वर्ग आहत हुआ है.
एक अन्य मामले में बोरियों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर बुद्धदेव मुर्मू को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. इस संबंध में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर बुद्धदेव को सस्पेंड करने की अनुशंसा की थी. निलंबन के बाद उन्होंने इसकी शिकायत चिकित्सकों के संगठन आईएमए और झासा से की है, जिसके बाद चिकित्सकों ने डीसी रामनिवास यादव पर चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. कहा जा रहा है कि इन दोनों ही घटनाओं को लेकर ओपीडी ठप की गई है.
हालांकि, ओपीडी ठप करने का कारण डॉ. बुद्धदेव मुर्मू का निलंबन भी बताया जा रहा है. डॉक्टर निलंबन वापस लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अंदरखाने बताया जा रहा है कि चिकित्सक उपायुक्त के लगातार कथित दुर्व्यवहार से आहत हैं. सरकारी डॉक्टर्स की हड़ताल से सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार और रविवार को मरीजों का इलाज नहीं हो सका है. चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर सदर अस्पताल में प्रदर्शन भी किया.
इन मामलों के कारण चिकित्सकों की हड़ताल
आईएमए और झासा से संबद्ध चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने कहा कि उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा चिकित्सक उदय मुर्मू की तुलना कुत्ते से करने को लेकर सभी चिकित्सक आहत हैं. साथ ही डॉक्टरों के प्रति डीसी का रवैया भी अच्छा नहीं है. चिकित्सकों ने कहा कि इसी वजह से डॉक्टर तनाव में काम करते हैं. दूसरा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बुद्धदेव मुर्मू के निलंबन से जुड़ा है. उनकी मांग है कि जब तक निलंबन वापस नहीं होता है तब तक वे लोग आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







