
पैगंबर मोहम्मद: नूपुर शर्मा के बयान की US ने भी की निंदा, BJP के एक्शन को ठहराया सही
AajTak
नूपुर शर्मा का विवाद अमेरिका तक पहुंच गया है. अमेरिका ने भारत के इस मामले पर टिप्पणी की है. अमेरिका का कहना है कि वह मानवाधिकारों के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए भारत को प्रोत्साहित करता है.
पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की ओर से की गई टिप्पणी का मामला अमेरिका तक पहुंच गया है. अमेरिका ने इस मामले पर कहा है कि वह भारत को मानवाधिकारों के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करता है. बाइडेन प्रशासन की ओर से गुरुवार को यह बात कही गई.
विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को कहा कि हमने भाजपा के दो पदाधिकारियों की ओर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की निंदा की है. हमें यह देखकर खुशी हुई कि पार्टी ने सार्वजनिक रूप से उनके बयानों की निंदा की.
उन्होंने कहा, हम नियमित रूप से भारत सरकार के साथ वरिष्ठ स्तर पर मानवाधिकारों की चिंताओं पर बातचीत करते हैं, जिसमें धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता भी शामिल है.
नेड प्राइस ने कहा, हम भारत को मानवाधिकारों के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. राज्य सचिव ने कहा कि भारतीय लोग और अमेरिकी लोग समान मूल्यों में विश्वास करते हैं. सचिव ने कहा कि दोनों देशों के लोग मानव गरिमा, मानव सम्मान, समानता अवसर और धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं. सचिव ने कहा कि ये मौलिक सिद्धांत हैं. ये किसी भी लोकतंत्र के भीतर मौलिक मूल्य हैं, और हम दुनिया भर में उनके लिए बोलते हैं.
देश-विदेश में विरोध गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए. इस दौरान कई जगह हिंसा हुई. इसके बाद जुमे के नमाज पर उत्तर प्रदेश के कई शहर, रांची, पश्चिम बंगाल के कई शहरों में हिंसा की आग धधक उठी. कई अरब देशों ने भी नूपुर के बयान पर सख्त एतराज जताया. वहां के कुछ स्टोर पर भारतीय सामान का बहिष्कार होने लगा. भारत में भी एक समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया.
योगी आदित्यनाथ का मंत्रियों को नसीहत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नूपुर शर्मा के मामले में अपने सभी मंत्रियों को नसीहत दी है. सीएम योगी ने मंत्रियों को सख्त हिदायत दी है कि वे नूपुर शर्मा के मामले में बयानबाजी से दूर रहें. योगी ने कहा कि नूपुर शर्मा के मामले में बयानबाजी से दूर रहें. पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है. फिर भी कुछ लोग माहौल बिगाड़ने में लगे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










