
पेशावर मस्जिद ब्लास्ट के बाद अब TTP ने PAKISTAN में पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना
AajTak
पाकिस्तान के पेशावर में हमले को अंजाम देने के बाद अब पाकिस्तान का तहरीक-ए-तालिबान (TTP) संगठन ने पंजाब प्रांत के मियांवाली में पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया है. TTP के कई हथियारबंद हमलावरों ने पंजाब के मियांवाली जिले में स्थित पुलिस स्टेशन पर मंगलवार रात हमला कर दिया. हमलावरों के पास भारी तादाद में हथियार थे.
पाकिस्तान का तहरीक-ए-तालिबान (TTP) संगठन दिन-ब-दिन उसके लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है. पेशावर की मस्जिद में आत्मघाती हमला कर 100 लोगों की जान लेने के बाद अब TTP ने पाकिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर जबरदस्त अटैक कर दिया. पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक TTP के कई हथियारबंद हमलावरों ने पंजाब के मियांवाली जिले में स्थित पुलिस स्टेशन पर मंगलवार रात हमला कर दिया. हमलावरों के पास भारी तादाद में हथियार मौजूद थे. हालांकि, पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि देर रात अटैक को नाकाम कर दिया गया. इससे पहले भी TTP पाकिस्तान में कई पुलिस चौकियों को अपना निशाना बना चुका है.
बता दें कि पेशावर में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अब तक 100 लोग जान गंवा चुके हैं. धमाके में घायल हुए 200 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इनमें से कई जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. यानी मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. हमले की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार की दोपहर को हुए ब्लास्ट में मरने वालों की लाश मंगलवार दोपहर तक मलबे से निकलती रही.
तहरीक-ए-तालिबान ने ली जिम्मेदारी
बता दें कि पाकिस्तान तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. पाकिस्तान तालिबान को तहरीक-ए-तालिबान के नाम से भी जाना जाता है. टीटीपी ने धमाके के बाद बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने पिछले साल अगस्त में अपने नेता उमर खालिद खुरासनी की हत्या का बदला लिया लिया है. खुलेआम ये दावा करके टीटीपी ने एक तरह से पाकिस्तान की सरकार को खुली चुनौती दे दी है. उमर खालिद खुरासनी की मौत अगस्त 2022 में अफगानिस्तान में तब हुई थी, जब उसकी कार को निशाना बनाकर एक धमाका किया गया था. इसमें खुरासनी समेत 3 लोग मारे गए थे.
क्या है तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान?
2007 में कई सारे आतंकी गुट एकसाथ आए और इनसे मिलकर बना तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान. टीटीपी को पाकिस्तान तालिबान भी कहते हैं. इसका मकसद पाकिस्तान में इस्लामी शासन लाना है. अगस्त 2008 में पाकिस्तानी सरकार ने टीटीपी को बैन कर दिया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










