
पेशाब पिलाई, जूतों की माला पहनाई और..., राजस्थान में दलित युवक के साथ दबंगों ने की क्रूरता
AajTak
राजस्थान के सिरोही जिले में दलित इलेक्ट्रिशियन को लाइट फिटिंग के काम का भुगतान मांगने पर जमकर पीटा गया. दबंगों ने उसे पेशाब पिलाकर जूतों की माला पहना दी. इस दौरान एक आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है.
राजस्थान के सिरोही जिले में एक दलित युवक के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी. युवक ने दबंगों से अपने काम के पैसे मांगे थे. इसी को लेकर दबंग भड़क गए. मारपीट करने के साथ ही दबंगों ने युवक को पेशाब पिला दी और गले में जूतों की माला पहना दी. एक आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसे उसने वायरल कर दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
इस मामले में पुलिस ने कहा कि राजस्थान के सिरोही जिले के एक दलित इलेक्ट्रीशियन ने जब काम का पैसा मांगा तो उसके साथ मारपीट की गई. पेशाब पिलाकर उसे जूतों की माला पहना दी. इस पूरी घटना को हमलावरों में से एक ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया.
डीएसपी बोले- तीन लोगों के खिलाफ पीड़ित ने दर्ज कराया केस
सिरोही के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दिनेश कुमार ने बताया कि 38 वर्षीय दलित युवक ने 23 नवंबर को तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें कहा गया था कि युवक ने एक ढाबे पर बिजली फिटिंग का काम किया था, इसके लिए 21100 रुपए का बिल बना था. इसके ऐवज में उसे महज पांच हजार रुपए दिए गए.
19 नवंबर को वह दोपहर में एक ढाबे पर बकाया राशि मांगने पहुंचा, जिस पर उसे रात 9 बजे आने को कहा गया. जब युवक रात करीब 9:10 बजे दोबारा पहुंचा तो उसे इंतजार करने को कह दिया गया. जब काफी देर तक इंतजार करने पर भी उसे पैसे नहीं मिले तो भरत ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही.
साथियों के साथ मिलकर पांच घंटे तक की मारपीट

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












