
पेरिस हिलटन ने की सगाई, 3 साल पहले टूटा था मंगेतर क्रिस जिल्का संग रिश्ता
AajTak
हॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिलटन ने अपने वेंचर कैपिटलिस्ट बॉयफ्रेंड कार्टर रियम से सगाई कर ली है. दोनों की सगाई 13 फरवरी को पेरिस के 40वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान हुई. दोनों इस मौके पर एक प्राइवेट आइलैंड पर थे.
हॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिलटन ने अपने वेंचर कैपिटलिस्ट बॉयफ्रेंड कार्टर रियम से सगाई कर ली है. दोनों की सगाई 13 फरवरी को पेरिस के 40वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान हुई. दोनों इस मौके पर एक प्राइवेट आइलैंड पर थे. पेरिस हिलटन ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपनी और कार्टर की वीडियोज शेयर करते हुए लिखा, ''मेरा सपना सच हो गया. मैं अपने होने वाले पति से बेहद प्यार करती हूं. ये मेरे जन्मदिन का बेस्ट सरप्राइज था. मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए उत्साहित हूं.''More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












