
पेट में छुपाकर 11 करोड़ की ड्रग्स ला रहा था विदेशी यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसे चढ़ा कस्टम अधिकारियों के हत्थे
AajTak
सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि सफदरजंग अस्पताल में यात्री को रखा गया और उसी दौरान विशेषज्ञ की देखरेख में उसके शरीर से बाहर कैप्सूल निकालने की प्रक्रिया अपनाई गई.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया, जो अपने पेट में ड्रग्स से भरे कई कैप्सूल छुपाकर भारत लाया था. अधिकारियों ने जब उसकी जांच की तो पता चला कि उसने कोकीन से भरे 70 से ज्यादा कैप्सूल खा रखे थे. जिन्हें डॉक्टरों की देखरेख में उसके शरीर से निकाला गया.
पकड़े गए विदेशी की उम्र 70 साल है, वो कैमरून का नागरिक है. कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, उस विदेशी बुजुर्ग ने 11 करोड़ रुपये की कीमत के 73 कोकीन से भरे कैप्सूल खाए थे. वो शख्स 17 जून को अदीस अबाबा (इथियोपिया) से दिल्ली आया था, जब उसे एयरपोर्ट पर डिटेन किया गया था.
जब कस्टम अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने खुद यह मान लिया कि उसने कुछ नशीले पदार्थ वाले कैप्सूल खाए थे. यह जानकारी मिलने के बाद कस्टम स्टाफ ने उसे हिरासत में ले लिया. और उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसके शरीर से नशीले पदार्थ से भरे कैप्सूल निकाले गए.
सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि सफदरजंग अस्पताल में यात्री को रखा गया और उसी दौरान विशेषज्ञ की देखरेख में उसके शरीर से बाहर कैप्सूल निकालने की प्रक्रिया अपनाई गई.
कस्टम की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि विदेशी यात्री से कुल 73 कैप्सूल बरामद किए गए, जिनमें 1096 ग्राम सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिला, जिसके कोकीन होने का शक है. बरामद पदार्थ की कीमत 10.96 करोड़ रुपये है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और कोकीन जब्त कर ली गई है. उससे पूछताछ की जा रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












