
पेगासस जासूसी मामला: 8 विदेशी संगठनों की मांग- स्वतंत्र कमेटी करे मामले की जांच
AajTak
विदेशी संगठनों ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने पेगासस सॉफ्टवेयर से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला किया है. साथ ही कहा है कि जांच सरकार द्वारा बनी कमेटी नहीं स्वतंत्र कमेटी से कराई जानी चाहिए.
भारत में पेगासस जासूसी (pegasus spyware) मामले पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट का आदेश आना बाकी है. लेकिन इस बीच कुछ विदेशी संगठनों ने भारत सरकार से इसकी गहनता से जांच कराने की मांग उठाई है. 8 विदेशी संगठनों ने भारत सरकार से मांग की है कि पेगासस जासूसी मामले में तुरंत, स्वतंत्र रूप से, और विश्वसनीय रूप से जांच करवाई जाए. संगठनों द्वारा कहा गया है कि पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट के निजता के फैसले का उल्लंघन करता है.More Related News













